spot_img
Homeमुंबईउद्धव ठाकरे के निजी सचिव का बढ़ा कद, एमपीएल के चैयरमैन...

उद्धव ठाकरे के निजी सचिव का बढ़ा कद, एमपीएल के चैयरमैन बने नार्वेकर

मुंबई (सं. भा.) । कभी शिवसेना के शाखा प्रमुख बनने की इच्छा रखकर मातोश्री पहुंचे नार्वेकर की योग्यता ने उन्हें उस समय उद्धव ठाकरे का निजी सचिव बना दिया था। समय बढ़ने के साथ उनपर ठाकरे परिवार का विश्वास भी बढ़ता गया और आज वे मंत्री के रूप में भी भूमिका निभा रहे है। मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे के निजी सचिव और शिवसेना के सचिव मिलिंद नार्वेकर को एमपीएल की गवर्निंग काउंसिल के चैयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक  (एजीएम) बैठक में नार्वेकर को इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया। इससे मुंबई प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल के रूप में निर्विरोध चुने गए मिलिंद नार्वेकर का कद और बढ़ गया है।

एमसीए की आयोजित वार्षिक बैठक में राकांपा के प्रमुख शरद पवार सहित अन्य दिग्गज नेता उपस्थित थे. एमपीएल के चैयरमैन पद निर्विरोध चुने जाने की घोषणा के बाद उपस्थित लोगो ने उन्हें बधाई दी. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के बाद मिलिंद नार्वेकर ने शिवसेना की ओर से एमसीए में प्रवेश किया है. मिलिंद नार्वेकर के राजनीतिक यात्रा की शुरुआत शाखा प्रमुख पद के लिए मातोश्री गए उद्धव ठाकरे की नजर पड़ने के साथ हुई. उनकी काबिलियत को देखकर उध्दव ठाकरे ने उन्हें अपने साथ ले लिया और नार्वेकर को पार्टी के सचिव के साथ अपना निजी  सचिव भी  बना लिया। राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उध्दव ठाकरे ने मिलिंद नार्वेकर को अपने साथ रखा है. एमसीए की वार्षिक बैठक में मिलिंद नार्वेकर के साथ सुरेश सामंत को भी एमपीएल का चैयरमैन घोषित किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com