मुंबई (सं.भा.): बीएमसी आरे कॉलोनी में पशुओं के लिए अंडरपास का निर्माण कर रही है। बीएमसी का मानना है कि इससे पशुओं के सड़क पर जाने की आशंका कम हो जाएगी। बीएमसी सड़क विभाग के चीफ इंजीनियर उल्हास महाले ने कहा कि ने बीएमसी ने आरे कॉलोनी रोड पर तीन अंडरपास का निर्माण शुरू कर दिया है। मॉनसून खत्म होने के बाद 15 और अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। यहां आरे क्षेत्र में समय-समय पर वन्यजीवों के दिखाई देने के बाद इंसानों और जानवरों में संघर्ष होता रहता है। इससे बचने और पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर अंडरपास का निर्माण शुरू कर दिया है। इस क्षेत्र में अक्सर तेंदुआ और हिरण सहित कई जानवर वन इलाके में घूमते हुए और सड़क पार करते हैं। इस इलाके में कई बार तेंदुओं के जानवरों पर हमले की भी घटना सामने आ चुकी हैं। कई बार तेंदुए रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं।
आरे कॉलोनी में जानवरों के लिए बन रहा अंडरपास
RELATED ARTICLES


