- क्राइम ब्रांच को मिली सफलता
- गिरोह के चार सदस्य हुए गिरफ्तार
मुंबई(सं.भा.): मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 11 को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुरियर देने के बहाने एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बना कर डकैती डालने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को उत्तर प्रदेश से तो एक को भांडुप से गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच 11 के अधिकारी सफल रहे हैं। यह सभी नेपाल भगाने की फिराक में थे।
मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट ११ के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हाण ने बताया कि मालाड पुलिस स्टेशन में एक ७२ वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के अनुसार ७ मई की दोपहर ढाई बजे के करीब एक युवक घर के बाहर से बेल बजाते हुए कुरियर बॉय होने की जानकारी दी। जैसे ही दरवाजा खोला तीन लोग घर में प्रवेश कर उनका हाथ-पैर बांधकर मुंह दबा दिए। इसके बाद घर में रखे जेवरात और नकदी इस तरह एक लाख ८७ हजार लूट कर फरार हो गए। इस मामले को गंभीरता से
लेते हुए मालाड पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच यूनिट- ११ के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हाण, पुलिस निरीक्षक भरत घोने, एपीआई अभिजीत जाधव, हवलदार केनी, कदम आदि ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें आरोपियों की पहचान हुई। आरोपियों के बारे में अधिक जानकारी जुटाए जाने पर पता चला कि यह सब उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जनपद के रहनेवाले हैं और वहीं भाग गए हैं।
क्राइम ब्रांच यूनिट-११ की एक टीम उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचकर स्थानीय टास्क फोर्स की मदद ली। ये तीन दिनों तक डेरा जमाए हुए थे। इस दौरान तीन आरोपी गोरखपुर के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे। इसकी भनक टास्क फोर्स को होते ही जाल बिछाकर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर चौथे आरोपी को भांडुप से गिरफ्तार किया गया है।
कुरियर के बहाने पहुंचते थे डकैती डालने
RELATED ARTICLES


