spot_img
Homeमुंबईवरिष्ठ नागरिको के लिए लांच हुआ एप

वरिष्ठ नागरिको के लिए लांच हुआ एप

मुम्बई (सं. भा.) । कोविड-19 के विरुद्ध जारी लड़ाई के बीच सीनियॉरिटी और आरपीजी लाइफ साइंसेस ने ‘सेफ सीनियर्स’ लॉन्‍च किया है. यह एक भविष्यसूचक  उपकरण है, जिसे खासकर बुजुर्गों में कोविड-19 की शीघ्र पहचान के लिए तैयार किया गया है. इस उपकरण को संक्रामक रोगों, सामुदायिक चिकित्सा, चिकित्सीय औषधि विज्ञान और कोविड-19 प्रबंधन क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ परामर्श करके तैयार किया गया है.

कोविड-19 के लक्षण शीघ्र बताएगा

‘सेफ सीनियर्स’ के प्रमुख फायदों के बारे में आरपीजी लाइफ साइंसेज के प्रबंध निदेशक युगल सिकरी ने कहा कि कोविड-19 का असर बुजुर्गों में ज्यादा होता है. देश में बुजुर्गों की आबादी करीब 12 करोड़ है. इसलिए भारत में खतरा ज्यादा है. सीनियॉरिटी के सह-संस्थापक आयुष अग्रवाल एवं तपन मिश्र ने कहा कि ‘सेफसीनियर्स’ उपकरण को खासकर बुजुर्गों में कोविड-19 की शीघ्र पहचान के लिए तैयार किया गया है.

कुछ क्लिक के बाद सेफ सीनियर्स सेहत को मॉनिटर करने लगता है. उच्च तकनीकी क्षमताओं से युक्त यह उपकरण लाखों आंकड़ों का विश्लेषण करके बुजुर्गों व परिजनों को कोविड-19 के अनियंत्रित होने से पहले उपचार कराने की चेतावनी देता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com