spot_img
Homeमुंबईप्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड वसूली से मालामाल हुआ वसई-विरार मनपा

प्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड वसूली से मालामाल हुआ वसई-विरार मनपा

अबतक 300 करोड़ की वसूली

विरार (सं. भा.) वसई विरार शहर मनपा ने इस वर्ष 400 करोड़ रुपये की गृहकर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें से फरवरी माह में 300 करोड़ की गृहकर वसूली पूरी कर ली है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 20 मार्च 2022 को पूर्ण हुआ था। मनपा अधिकारी का कहना है कि मनपा का गृहकर विभाग जल्द ही अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया  कीर्तिमान स्थापित करेगा। वसई विरार मनपा गृहकर विभाग उपायुक्त समीर भूमकर ने बताया कि मनपा क्षेत्र में प्रॉपर्टी धारकों की कुल संख्या 9 लाख 27 हजार हैं। मनपा नागरिकों की सुविधा के लिए 6 फरवरी से अभय योजना की शुरुआत की है, जो 10 मार्च तक चलेगी। फरवरी माह में अब तक कुल 26 हजार 461 प्रॉपर्टी धारकों द्वारा गृहकर जमा किया है। जिसमें मनपा द्वारा शुरू किए गए ‘अभय योजना’ अंतर्गत 13 हजार 121 प्रॉपर्टी धारक अभय योजना में शामिल हुए हैं। मनपा के पास अभय योजना के माध्यम से अब तक 9 करोड़ 12 लाख 61 हजार रुपये का गृहकर जमा हुआ हैं। पिछले वर्ष मनपा ने कुल 321 करोड़ गृहकर वसूल कर रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इस वर्ष मनपा ने 400 करोड़ वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

गृहकर वसूली ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए गरिको से आह्वान कि साथ बकायेदारों द्वारा गृहकर जमा न किये जाने की स्थिति में प्रॉपर्टी को सील किये जा रहे हैं, जिसके कारण नागरिकों की ओर से गृहकर जमा करने को लेकर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। -समीर भूमकर, वसई विरार मनपा गृहकर विभाग

गृहकर वसूली

2021-22: 325 करोड़

2022-23 300 करोड़ फरवरी तक

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com