spot_img
Homeमुंबईगड्ढों में तब्दील हुई वर्सोवा पुल

गड्ढों में तब्दील हुई वर्सोवा पुल

  • ठेकेदार पर दर्ज हुआ मामला

भायंदर (सं. भा.) मुंबई- अहमदाबाद महामार्ग के भायंदर खाड़ी पर बनाया गया नया वर्सोवा पुल बनने के बाद पहली ही बरसात नहीं झेल पाई। पुल पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे यह पुल गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे पुल निर्माण की गुणवत्ता पर उंगली उठने लगी है।

28 मार्च 2023 को इस नए पुल से वाहनों की यातायात शुरू की गई थी। इस प्रकरण में ठेकेदार विजय एम. मिस्त्री कंस्ट्रक्शन कंपनी के आशीष शर्मा और अशोक थोरात के खिलाफ राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के टेक्निकल इंजिनियर सुमित कुमार सिंह ने काशीमीरा पुलिस थाने में भादवि की कलम 336 और 34 के तहत मामला दर्ज कराया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप कदम ने दी है।

मुंबई से गुजरात की दिशा में जाने के लिए केंद्र सरकार के अधीनस्थ एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण) ने 1976 व 2002 में दो-दो रूट की दो अलग अलग पुल एक दूसरे के समानांतर निर्माण किया था। यह पुल मुंबई से गुजरात की यातायात के लिए बहुत ही उपयुक्त सिद्ध हुई। यह पुल पुराना और कमजोर हो जाने के कारण कई वर्षों से इन दोनों ही पुल के मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसके लिए कई बार इन पुलों से यातायात को बंद रखा जाता था। जिससे यहां हमेशा ही ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com