मुंबई (सं. भा.) : वर्सोवा से दहिसर के बीच बनने वाले 22 किलोमीटर लंबी कोस्टल रोड का निर्माण बीएमसी ही करेगी। इस पर 16,621 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस प्रॉजेक्ट को बीएमसी 16 चरणों में पूरा करेगी। शनिवार को कोस्टल रोड के काम के लिए बीएमसी ने टेंडर जारी किया। अतिरिक्त आयुक्त पी. वेलरासू ने कहा कि वर्क ऑर्डर के बाद यह काम 4 साल में पूरा करने की योजना है। नवंबर, 2023 तक काम शुरू करने की योजना है। अब मरीन लाइंस से प्रियदर्शिनी पार्क और वर्ली तक कोस्टल रोड का काम चल रहा है। इसे बांद्रा-वरली सी-लिंक से जोड़ा जाएगा। बांद्रा से से वर्सोवा तक कोस्टल रोड का काम दूसरी एजेंसी कर रही है। अब वर्सोवा से दहिसर कोस्टल रोड का काम बीएमसी करेगी।

गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड से भी जुड़ेगाः कोस्टल रोड से गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड भी कनेक्ट होगा। इससे कोस्टल रोड से वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे भी जुड़ जाएगा। इस तरह कोस्टल रोड से जहां मरीन ड्राइव से भाईंदर जहां जुड़ेगा, वहीं पूर्वी उपनगर भी जुड़ जाएगा। इसके बनने से मरीन ड्राइव से कोस्टल रोड के रास्ते पूर्व उपनगर ठाणे सहित अन्य इलाकों में जाना आसान हो जाएगा।


