spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईवीएचपी ने भव्य कांवड़ यात्रा का किया आयोजन

वीएचपी ने भव्य कांवड़ यात्रा का किया आयोजन

  • भारी संख्या में कांवड़िए हुए सहभागी

मुंबई (सं. भा.) : सावन महीने में कांवड़ यात्रा एक प्राचीन हिंदू परंपरा है साथ ही भगवान शिव की पूजा और आराधना का एक तरीका है। सावन के चौथे सोमवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा मालाड पश्चिम में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कांवड़िए शामिल हुए। मालाड पश्चिम के सोमवारी बाजार में स्थित राम मंदिर से शुरू हुए इस कांवड़ यात्रा में नन्हें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक का समावेश था।

इस अवसर पर महिला कावड़ियों की स्फूर्ति देखते बन रही थी। इसबार के कांवड़ यात्रा में शिव भक्ति के साथ देश भक्ति का नजारा भी दिखा। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने अपने कांवड़ पर तिरंगा झंडा बांध रखा था। लगभग 14 किलोमीटर चल कर मालाड पश्चिम के आखरी छोर पर बसे मढ गांव के प्राचीन किल्लेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर कावड़ियों ने जलाभिषेक कर पूजन ,अर्चन किया। इस कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में वीएचपी के अलावा अन्य हिंदू संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मार्वे रोड के मालवणी एक नंबर पर मालाड पश्चिम विधानसभा के विधायक व महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख, कांग्रेस पार्टी के युवानेता हैदर शेख सहित अन्य समर्थकों ने पानी और केला कांवड़ियों के बीच बांटे। इसी प्रकार भाजपा नेताओं आर. यू. सिंह, बृजेश सिंह, योगेश वर्मा , विनोद शेलार, नरेंद्र राठोड़, सुनील कोली, उमेश पांडेय, शिवपूजन सिंह, प्रदीप गौड़, कमला तिवारी, सुरेश मापरी आदि ने कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत करने के साथ आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया।
बाता दें कि 11 साल पहले वीएचपी मार्वे जिला के पूर्व अध्यक्ष हरीश जालान द्वारा सीमित साधनों में कांवड़ यात्रा की शुरुआत की गई थी। सोमवार को आयोजित कांवड़ यात्रा में गोरेगांव, मालाड पूर्व, कांदिवली के चारकोप, गणेश नगर, मालवणी के रथोडी गांव, भाब्रेकर नगर सहित अन्य इलाकों से भारी संख्या में कांवड़िए शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com