spot_img
Homeमुंबईविधायक असलम शेख ने की, मृतक के परिवार को आर्थिक मदद

विधायक असलम शेख ने की, मृतक के परिवार को आर्थिक मदद

मुंबई (सं. भा.)। प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले मृतक जे बेसहारा परिवार को स्थानीय विधायक असलम शेख ने दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की है।

विधायक असलम शेख ने की सहायता

मालाड पश्चिम के भुजाले तालाब के पास स्थित नवलाभ इमारत में रहने वाले शैलेश मोहनलाल राठोड़ किसी काम से जा रहे थे तभी उनके उपर पेड़ गिर पड़ा जिससे दबकर उनकी दर्दनाक मौत हो गयी थी। परिवार में अकेले कमाने वाले राठोड़ अपने पीछे पत्नी और छोटे-छोटे दो बच्चों का परिवार छोड़ गये है। उनके निधन के बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। जानकारी मिलने पर असलम शेख ने पीड़ित के घर जाकर उनकी समस्याओंको सुना और फौरी तौर पर दो लाख रुपये का धनादेश दिया। मानसून मे पेड़ गिरने से अकाल काल के गाल में समा जाने वाले राठोड़ परिवार के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की बात शेख ने कही है। बता दें कि विधायक असलम शेख दानवीर के रुप में प्रसिद्ध हैं। मालाड और मालवणी के सैकड़ों गरीब लोगों को राशन आदी का वितरण वह करते रहते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com