बांदा (सं. भा.) निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता जागरूकता मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर बांदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल मौजूद रहे ।
वोटर ID कार्ड बनने के दौरान साइबर फ्रॉड न हो इसके लिए एसपी ने बचाव के तरीके बताए। साथ ही वोटर आईडी सरकार द्वारा जारी वेबसाइट से ही बनवाने की सलाह उपस्थित लोगों से की। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि किसी के झांसे में आकर OTP या कोई गोपनीय जानकारी न शेयर करें वार्ना साइबर फ्रॉड के शिकार बन सकते हैं।यदि ऐसी कोई जानकारी आपसे मांगता है तो तत्काल पुलिस से सम्पर्क करें। एसपी ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके भी बताए। मतदाता जागरूकता मेला बांदा के एक ग्राउंड में आयोजित किया गया।



