spot_img
Homeसामाजिकड्यूटी पर रहकर भी मताधिकार सुरक्षित, चुनाव में डाक से मतदान की...

ड्यूटी पर रहकर भी मताधिकार सुरक्षित, चुनाव में डाक से मतदान की सुविधा

भाईंदर (सं.भा.): आगामी मीरा-भाईंदर मनपा आम चुनाव 2025-26 में ड्यूटी पर तैनात सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों के लिए मतदान को आसान बनाने के लिए मनपा ने डाक द्वारा मतदान की सुविधा शुरू की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान के दिन ड्यूटी में रहने के कारण कोई भी कर्मचारी अपने मताधिकार से वंचित न रहे। चुनाव के सफल संचालन के लिए प्रत्येक वार्ड में निर्वाचन निर्णय अधिकारियों के अधीन अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, और आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी राधाबिनोद ए. शर्मा के मार्गदर्शन में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

डाक मतदान के लिए आवश्यक आवेदन पत्र PB-1 आठ जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। कर्मचारी इन्हें भरकर आवेदन कर सकते हैं और अपने मत का प्रयोग डाक के माध्यम से कर सकते हैं। इस दौरान सहायता के लिए मनपा ने डाक मतदान सहायता डेस्क भी स्थापित किया है, जो प्रेस कक्ष के पास मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय में उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय क्रमांक 1 से 7 और स्वर्गीय लता मंगेशकर थिएटर में 5 और 6 जनवरी को प्रशिक्षण के दौरान भी सहायता प्रदान की जाएगी।

मनपा ने सहायता हेतु संपर्क के लिए भी तीन नंबर जारी किए हैं। कर्मचारी किसी भी सवाल या समस्या के मामले में हर्षल सांखे 9637005760, रविंद्र दरोडा 9921772764 या डाक मतदान सहायता डेस्क 28192828-208 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, डाक मतदान से संबंधित जानकारी के लिए ईमेल आईडी pbmbmcele-ction@gmail.com भी सक्रिय की गई है।

मनपा का कहना है कि डाक मतदान की यह व्यवस्था न केवल कर्मचारियों को मतदान में भाग लेने की सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित भी होगी। ड्यूटी में रहते हुए भी मताधिकार का प्रयोग करने का यह विकल्प कर्मचारियों को सक्रिय और सहज चुनावी भागीदारी का अवसर देगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com