spot_img
Homeउत्तर प्रदेशवैगन डिरेल, कानपुर से लखनऊ रेल रूट साढ़े चार घंटे बाधित

वैगन डिरेल, कानपुर से लखनऊ रेल रूट साढ़े चार घंटे बाधित

उन्नाव (सं. भा.) : लखनऊ में हरौनी के पास डीजल पेट्रोल भरे वैगन के डिरेल होने से कानपुर-लखनऊ रेल रूट शाम करीब साढ़े चार घंटे बाधित रहा। कानपुर से लखनऊ आने वाली तीन मालगाड़ियों में दो को उन्नाव जंक्शन से पहले जबकि एक को गंगापुल बायां किनारा स्टेशन पर रोका गया। उधर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन से लेकर गंगापुर बायां किनारा तक नीलांचल, लोकमान्य तिलक और जनसाधारण एक्सप्रेस फंसी रहीं। दोपहर करीब 12.30 बजे हुए हादसे के बाद प्रभावित रेल रूट शाम पांच बजे सामान्य हो सका। जैतीपुर से रेलवे गंगा पुल के मध्य कई ट्रेन रुकी रहीं।

पेट्रोल वैगन कानपुर से लखनऊ आ रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे लखनऊ में हरौनी स्टेशन के बाद हॉल्ट पर बीच का एक वैगन अचानक पटरी से नीचे उतर गया। कपलिग (हुक) टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इसके बाद परिचालन कंट्रोल को हादसे की जानकारी गार्ड ने दी। इसके बाद हरौनी से पहले के स्टेशनों पर सूचना देते हुए कानपुर से लखनऊ आ रही ट्रेनों को जैतीपुर से पहले रोकना शुरू किया गया। गंगापुल बायां किनारा पर एक मालगाड़ी को रोका गया, जबकि दो मालगाड़ियां मगरवारा व उन्नाव के बीच रोकी गईं। इसके पीछे ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रोका गया। इनमें लोकमान्य तिलक और जनसाधारण एक्सप्रेस एक घंटे खड़ी रही। वहीं नीलांचल एक्सप्रेस को गंगापुल से पहले एक घंटे रोका गया। शाम पांच बजे तक कॉशन पर रेल रूट बहाल हो सका। खाद की दुकान में लगे सोलर पैनल चोरी

शनिवार रात चोरों ने नगर क्षेत्र के अंतर्गत पुरवा टेलीफोन एक्सचेंज के निकट स्थिति एक खाद की दुकान पर लगे सोलर पैनल को पार कर दिया। कस्बे के मोहल्ला दलीगढ़ी निवासी फैय्याज अहमद की खाद व टेडर्स की दुकान पुरवा अचलगंज मार्ग पर टेलीफोन एक्सचेंज के निकट स्थिति है। शनिवार रात चोरों ने दुकान की छत पर 600 वाट के लगे सोलर पैनल चोरी कर लिए। सुबह जब फैय्याज दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना दिया है। जिस पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com