spot_img
Homeठाणे/पालघरग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के लिए होंगी स्पर्धाएं

ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के लिए होंगी स्पर्धाएं

पालघर (सं. भा.) जल जीवन मिशन के बारे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को व्यापक जानकारी देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने वाली हैं। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों में जल जीवन मिशन के बारे में जन जागरूकता निर्माण करने के लिए तालुका के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता साथ ही सभी जूनियर कॉलेज और सीनियर कॉलेज वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 21,000 रुपये, दूसरे स्थान के लिए 11,000 और तीसरे स्थान के लिए 5,000 रुपयों के इनाम के साथ साथ सन्मानचिन्ह और प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। जल एवं स्वच्छता विभाग के परियोजना निदेशक अतुल पारस्कर ने सभी विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com