spot_img
Homeमुंबईमुंबई- अहमदाबाद हाइवे पार करने के लिए जान जोखिम में नही डालना...

मुंबई- अहमदाबाद हाइवे पार करने के लिए जान जोखिम में नही डालना पड़ेगा

  • बनेंगे फुटओवर ब्रिज

वसई (सं. भा.) मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के तलासरी से लेकर वर्सोवा ब्रिज के बीच हाइवे पार करने के लिए अब लोगों को जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी। जल्द ही हाइवे पर 10 फीट के ओवरब्रिज का निर्माण होने जा रहा है। सांसद राजेंद्र गावित ने इसका भूमिपूजन किया। एनएचएआई अधिकारी ने कहा कि 70 करोड़ की लागत से बनने वाले इन फुटओवर ब्रिज का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही तीन अंडर पास भी बनाए जाएंगे।

मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के गुजरात- महाराष्ट्र सीमा से लेकर वर्सोवा ब्रिज के बीच सड़क पार करते हुए कई लोगों ने जान गंवाई है। दरअसल, तलासरी से लेकर वर्सोवा तक हाइवे के दोनों तरफ आदिवासियों के कई गांव है। हाइवे पर फुटओवर ब्रिज नहीं होने के चलते लोग हाइवे पार करते है। इसके कारण कई लोग सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। खासकर रात के समय हाइवे पर वाहनों का अंदाजा नहीं होता, जिसके कारण अधिक हादसे होते है। एनएचएआई के अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि तलासरी के पारसी ढाबा, दापचरी, फणसपाडा, भाउखल पाडा, वांगनपाडा, शिवाचापाडा, कोल्ही, ससुपाडा, अरविनो होटेल और ढाबा के बीच ब्रिज बनाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com