मुंबई (सं. भा.) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डिजिटल मीडिया ग्रुप ‘श्रेष्ठ महाराष्ट्र’ और ‘श्रेष्ठ भारत’ द्वारा ‘श्रेष्ठ महिला सम्मान पुरस्कार 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दादर के स्वतंत्र वीर सावरकर सभागार में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में लेखिका और समाजसेविका कवियत्री डॉक्टर मंजू लोढा ने परिवार और समाज में महिलाओं के महत्व को दर्शाते हुए हमेशा खुश रहने और सम्मान से जीने का मंत्र दिया। मंजू लोढा ने कहा कि नारी शक्ति की पहचान है और जिस घर में नारी नही वो घर, घर नही भूतों का डेरा है।

इस पुरस्कार समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर दिग्गज अभिनेत्री नयना आप्टे को जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अलका कुबल, अभिनेता सुबोध भावे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस पुरस्कार समारोह में उमिदम फाउंडेशन की संस्थापक तेजस्विनी जगताप, लाइफ स्किल्स मैनेजर डाॅ. मानसी मेहेंदाले धमनकर, सफल व्यवसायी शीतल कुबल और डॉ. माधुरी केलशिकर, उद्यमी पल्लवी सरमलकर, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सलमा खान, आयुर्वेदिक डॉक्टर सोनिया महामुनि, आर.जे. ज्योति फूटाने, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुमन धमाने, शिक्षा सखी आशा शर्मा, पर्यावरण कार्यकर्ता हेमा यामुल के उल्लखनीय कार्यो और उपलब्धि का सम्मान किया।

इस अवसर पर सोफिया कॉलेज की प्रिंसिपल अनघा तेंदुलकर पाटिल,भारत विकास परिषद विलेपार्ले शाखा अध्यक्ष अविनाश धर्माधिकारी, सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिव सेना (UBT)के प्रवक्ता आनंद दुबे, आर टी आई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई बीजेपी प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
साथ ही कलिष्का ज्वेलरी की निदेशक प्रियंका घरे, नेक्स्टजेन कंपनी की निदेशक माहेश्वरी राठौड़, कुबल मसाला इंडस्ट्री के निदेशक शिवजीत कुबल, भाकर फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट दीपक सोनावणे, अभिनेत्री पूनम चंदोरकर और इंफ्लुएंसर वक्ता बबली गंभीर विशेष रूप से उपस्थित थीं।


