spot_img
Homeमुंबईगरीबों के लिए गोरेगांव श्मशान में लकड़ी बैंक

गरीबों के लिए गोरेगांव श्मशान में लकड़ी बैंक

मुंबई (सं. भा.)  कोरोना काल में बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाए ऑक्सिजन, दवा, खाद्य सामग्री गरीबों के लिए उपलब्ध करा रही है लेकिन बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें कोरोना के शिकार हुए अपने लोगों के लिए अंतिम संस्कार करना भी भारी होता है ऐसे लोगों के लिए गोरेगांव श्मशान भूमि में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक लकड़ी बैंक तैयार किया गया है। 20 कर्मचारियों के माध्यम से यह बैंक उन गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद दाह संस्कार में मुफ्त लकड़ी मुहैया करा रहा है जिनके परिजनों की मौत कोरोना या ब्लैक फंगस से हुई है

कोविड महामारी के इस दौर में अनेक संस्थाएं अपने- अपने तरीके से लोगों की मदद करने में जुटी हैं, कोई रक्तदान शिविर लगा रहा है तो कोई ऑक्सीजेंन सिलेंडर या अस्पताल में बेड की व्यवस्था करने में जुटा है। ऐसे ही एक संस्था मोरारका ट्रस्ट द्वारा गोरेगांव के एक श्मशान भूमि में ब्लैक फंगस और कोरोना से मरने वाले मरीजों का अंतिम संस्कार मुफ्त में कर रहा है।

कोरोना से मरने वालों का मुफ्त दाह संस्कार

यहां तक कि अंतिम संस्कार के लिए लगने वाली लकड़ी घी पंडित सहित अन्य सभी सामाग्री मृतकों के गरीब रिश्तेदारों को मुफ्त में मोरारका ट्रस्ट मुहैया करवा रहा है। इस साल अब तक मोरारका ट्रस्ट द्वारा साढ़े सात सौ से अधिक कोरोना से मृतकों का मुफ्त में अंतिम संस्कार करवा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com