spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदुष्कर्म में असफल युवक ने युवती को चलती ट्रेन से नीचे फेंका

दुष्कर्म में असफल युवक ने युवती को चलती ट्रेन से नीचे फेंका

बांदा (सं. भा.) : मध्य प्रदेश में छतरपुर जनपद के बागेश्वरधाम दर्शन करने गई बांदा की युवती के साथ पैसेंजर ट्रेन में युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे खजुराहो के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला ट्रेन का होने के कारण जीआरपी रीवां विवेचना कर रही है।
बांदा शहर के एक मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवती 24 अप्रैल को छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम दरियागंज दर्शन करने गई थी। वह दर्शन के बाद वहां से 27 अप्रैल को ट्रेन नंबर 01822 खजुराहो-महोबा पैसेंजर से बांदा वापस आ रही थी। ट्रेन के जिस कोच में वह बैठी थी, उसमें वह अकेली और एक अज्ञात युवक बैठा था। युवती को अकेली पाकर युवक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक और युवती के बीच हाथापाई भी हुई। युवती ने उसके हाथ में काट लिया, जिससे अंगुलियां लहूलुहान हो गईं। दुष्कर्म में असफल होने पर युवती को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। आसपास के ग्रामीणों ने घायलावस्था में तड़प रही युवती को देखा तो फोन से पुलिस को जानकारी दी। गांव वालों की मदद से पुलिस ने घायल युवती को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल खजुराहो में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवती को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। खजुराहो पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामला चलती ट्रेन का होने के कारण इसे जीआरपी सतना को स्थानांतरित किया गया है। मामले की विवेचना जीआरपी रीवां कर रही है। उधर, जीआरपी रीवां एसओ केपी शर्मा ने बताया कि आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com