मुंबई (संवाददाता)। महाराष्ट्र और गोवा के निवासी अगले साल राज्य के १२०० से ज्यादा डाकघरों में आधार कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।
महाराष्ट्र्र और गोवा सर्कल के पोस्टमास्टर जनरल एच.सी. अग्रवाल ने कहा कि लोगों को पहले से जारी आधार कार्डों में सुधार कराने और उनके अद्यतन की सुविधा के अलावा नए साल की शुरुआत से हमारे कुल २२१६ डाकघरों में से १२९३ डाकघरों में आधार कार्ड की सुविधा मिलेगी। डाक विभाग ने इस साल जून में महाराष्ट्र और गोवा के १२० डाकघरों में आधार कार्ड के लिए अद्यतन सुविधा शुरु की थी।
उन्होंने कहा कि हमारे डाकघरों में जून में अद्यतन सुविधा शुरु करने के बाद अब हम ई – खरीददारी करने की तैयारी में हैं, जिसके माध्यम से हम जरुरी उपकरण खरीद रहे हैं। साथ ही हमारे कर्मियों को आधार कार्ड जारी करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि डाक विभाग के करीब चार हजार कर्मियों को आधार कार्ड जारी करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अग्रवाल ने बताया कि ये कर्मी विभाग के कार्यों को करने के साथ ही आधार कार्ड जारी करने का काम करेंगे।


