spot_img
Homeमुंबईअब ऑनलाइन मिलेगी गणेश मंडलों को मंजूरी

अब ऑनलाइन मिलेगी गणेश मंडलों को मंजूरी

मुंबई (सं. भा.)। मुंबई मनपा क्षेत्र में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को मनपा की तरफ दी जाने वाली मंजूरी इस साल से ऑनलाइन दी जाएगी। गणेशोत्सव मंडप के आकार, सड़क को खोदने, सड़क व फुटपाथ पर मंडप बनाने को लेकर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। उच्च न्यायालय की तरफ से तय किये गए नियम एवं शर्तों के मुताबिक मनपा प्रशासन मंजूरी प्रदान करेगा। इसको लेकर मनपा के सूचना एवं तकनीकी विभाग की तरफ से जल्द ही विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों से संबंधित अनुमति के लिए १५ जुलाई से ऑनलाइन पद्धति से आवेदन किया जा सकेगा। उसके बाद यातायात पुलिस, स्थानिय पुलिस की अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद मंडलों को मनपा की तरफ से योग्य मंजूरी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com