नालासोपारा (सं. भा.)। तुलिंज के संतोष भुवन इलाके में एक १७ वर्षीय नाबालिग ने गरीबी से तंग आकर आत्हत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साई कृपा चॉल वलई पाडा, संतोष भुवन, नालासोपारा (पूर्व) में संगीता किशन जगदबे (३८) अपने परिवार के साथ रहती है। परिवार काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। ६ जुलाई शाम साईनाथ किशन जगदबे (१७) ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शाम को उसकी मां काम पर से घर लौटी तो बेटे को पंखे से लटका पाया। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस धारा १७४ के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


