spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअवैध संबंधों के विरोध पर, महिला की हत्या

अवैध संबंधों के विरोध पर, महिला की हत्या

कानपुर देहात (सं. भा.) : सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर मोहल्ले में रहने वाली महिला की उसके पति व सौतेले बेटे ने ही गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव आगन में दफना दिया था। पुलिस हिरासत में हो रही पूछताछ के बाद पत्नी व सास के आत्मसमर्पण करने की जानकारी के बाद मृतका का सौतेला बेटा टूट गया। उसने एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंधों को लेकर सौतेली मां के विरोध तथा सौतेली बहन को मकान का बैनामा करने के अल्टीमेटम के बाद उसकी हत्या की स्वीकारोक्ति कर ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेजने के बाद मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की है।

सिकंदरा निवासी सरोज देवी (45) की गला घोटकर हत्या के बाद उसका शव आंगन में दफना दिया गया था। 7 फरवरी से प्रयास के बाद भी मां से बात न हो पाने तथा उसके सौतेले पिता पतरौल व भाई मानसिंह द्वारा रोजाना मां के पड़ोस में जाने की बात कहकर टरकाए जाने से उपजे संदेह पर खानपुर मंगलपुर से मृतका की पुत्री सुधा को 11 फरवरी को सिकंदरा आने पर उसके पिता ,सौतेले भाई, भाभी के वहां से चले जाने पर उसने सिकंदरा पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर घर में खुदे नए गड्ढे की मिट्टी हटवाकर शव बरामद किया था। पूछताछ में सुधा ने एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंधों को लेकर मां व सौतेले पिता के बीच अक्सर विवाद होने व कुछ दिन पहले अपने मायके में मिले रुपयों से खरीदे गए सिकंदरा के मकान को सौतेले बेटे के नाम करने के लिए दबाव बनाए जाने से अनबन चल रही थी। इस पर उसकी मां ने अपनी हत्या की आशंका जता रोजाना फोन से बात करने की बात कही थी। छानबीन के बाद पुलिस ने उसकी तहरीर पर 12 फरवरी को मृतका के पति पतरौल, सौतेले बेटे मानसिंह, सौतेली पुत्रवधू सीमा व बीसलपुर में रहने वाली सीमा की मां रानी देवी के खिलाफ हत्या व सुबूत छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मान सिंह को हिरासत में लिया था। जबकि मुख्य आरोपी पतरौल गिरफ्त में आने के बाद दरोगा राजीव कुमार को धक्का देकर फरार हो गया था। पिछले एक पखवारे से हिरासत में मौजूद आरोपी मान सिंह लगातार घटना से अनभिज्ञता जता रहा था। लेकिन पिछले दिन मामले में नामजद उसकी पत्नी व सास के कोर्ट में आत्म समर्पण करने के बाद आरोपी टूट गया तथा उसने पिता के साथ मिलकर हत्या करने तथा घटना में पत्नी व सास की भी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इंस्पेक्टर सिकंदरा विक्रम सिंह ने बताया कि उसने मकान पुत्री को लिखने की कोशिश व पिता से एक महिला के अवैध संबंधों को लेकर आए दिन विवाद के कारण उसकी हत्या करने की स्वीकारोक्ति की है। पूछताछ के बाद उसको जेल भेजा जा रहा है। मामले में आरोपी की पत्नी व सास के आत्मसमर्पण कर जेल जाने के बाद अब मुख्य आरोपी पतरौल की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com