जौनपुर (सं. भा.) : शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में प्रतिबंध के बावजूद कानफाड़ू यंत्र धड़ल्ले से बजाए जा रहे हैं। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उच्च क्षमता वाले डीजे, लाउडस्पीकर को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद इसके तमाम लोग नियमों को खुलेआम तोड़ रहे हैं। प्रशासन की सुस्ती से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। आयोजनों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग को लेकर प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली जा रही है। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में रात में जमकर डीजे बजाया जा रहा है। तेज ध्वनि करने वाले यंत्रों से सबसे अधिक खतरा हृदय रोगियों को है। विवाह जैसे अवसरों पर अत्यधिक आतिशबाजी से भी पर्यावरण पर खराब असर पड़ रहा है। उप जिलाधिकारी मछलीशहर विमल कुमार दुबे ने कहा कि रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर या डीजे बजाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ऐसे में शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
कानफाड़ू यंत्रों पर नहीं लग रही रोक
RELATED ARTICLES


