spot_img
Homeउत्तर प्रदेशआग में नकदी व गृहस्थी जलकर राख

आग में नकदी व गृहस्थी जलकर राख

खागा (सं. भा.) : कोतवाली क्षेत्र के पौली गांव में बीती रात्रि दो बजे एक ग्रामीण के घर अचानक लगी आग में घर-गृहस्थी का सामान, नकदी, कपड़े व खाद्यान्न आदि सामग्री जलकर राख हो गई।

पाई गांव निवासी प्रेमचंद्र मौर्य पुत्र राम ¨सह के घर बीती रात्रि दो बजे अचानक आग लग गई। लपटें, धुआं देखकर पड़ोसी जागे। लोगों ने शोर मचाकर गृहस्वामी को इसकी सूचना दी। गहरी नींद में सोए परिवार के सभी सदस्य भागकर बाहर आ गए। पड़ोस में लगे निजी समर्सिबल पंप से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरु किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही दमकल तथा पुलिस को आग की सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी कहीं दूसरी जगह जाने की वजह से गांव तक नहीं पहुंची। भुक्तभोगी ने बताया कि गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न, टीवी, बक्सा, 15 हजार नकदी सहित हजारों रुपए की क्षति हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com