spot_img
Homeमुंबईआचार्य धर्मेंद्र ने कहा 'मेक इन इंडिया' की जगह बन गया...

आचार्य धर्मेंद्र ने कहा ‘मेक इन इंडिया’ की जगह बन गया है ‘रेप इन इंडिया’।

मुंबई (संवाददाता)।  दो अरब वर्ष पूराना हमारे देश आर्यवर्त का इतिहास है। विपूल संपदाओंसे भरे इस देश में लाखों महापुरुष हुए। सबसे समृद्ध हमारा धर्म है। हम कौन थे और क्या हो गए हैं। आज देश की स्थिति बहुत गंभीर बनी है। किसी भी अखबार या न्यूज चैनल देखें तो दुर्घटनाएं और बलात्कार से खबरें पटी पड़ी है। ऐसा मुंबई दौरे पर आए आर्चाय धर्मेंद्र का कहना है। कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ का नारा दिया है पर आज जिस भयाव्ह स्थिति से देश गुजर रहा है इस से तो यही लगता है कि हमारा देश ‘रेप इन इंडिया’ बन गया है।

बता दें कि राम मंदिर आंदोलन में अग्रीण भूमिका निभाने वाले आचार्य धर्मेंद्र इन दिनों निजी प्रवास पर मुंबई आए हुए हैं। कल उन्होंने कांदिवली पूर्व, ठाकुर कॉम्पलेक्स स्थित बेलिफ होटल में एक संवादाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ग्लोबल प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुंबई की सड़कों के किनारे बने दिवारें इन दिनों दलित – मुस्लिम एकता के नारों से पटी पड़ी है। उन्होंने इसे भ्रमक नारा करार देते हुए कहा कि दलितों का सबसे ज्यादा शोषण मुस्लिमों ने किया है। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जब बौद्ध धर्म अपना रहे थे तब हैदराबाद के निजाम ने उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने पर १ करोड़ रुपए देने का प्रलोभन दिया था। उन्होंने भगवान बुद्ध को २४ वें में से २३ वां अवतार बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे की भी खिल्ली उड़ाई। इसे भ्रमक नारा बताते हुए कहा कि ‘देश भक्तों का साथ,देश भक्ति का विकास’ यह नारा ही सही रुप मे राष्ट्रवाद को परिभाषित कर सकेगा।

राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह कोर्ट का विषय होना ही नही चाहिए। राम के नाम पर पूर्ण बहुत की बनी ५६ इंची सरकार को चाहिए सांसद में कानून बना कर राम मंदिर को बनने की बाधाएं दूर करे। आचार्य धर्मेंद्र ने मोदी को सुग्रीव से भी तुलना कर दी। उन्होंने कहा कि भाई बाली के डर से पहाड़ों की कंदराओंमें छुये सुग्रीव को भगवान राम ने जब सत्ता दिला दी तब वह अपने वादे को भूल गया था। वैसे ही दिल्ली की सिहांसन पर बैठते ही मोदी भी राम मंदिर को भूल गए है। हिन्दूओं  के आस्था के साथ इससे बड़ा विश्वास घात क्या हो सकता है। सत्ता में आने से पहले जो भी वादे किए गए एक भी वादा पूरा नही हुआ। ऐसा भी उन्होंने कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com