spot_img
Homeउत्तर प्रदेशउमस ने किया बेहाल, डायरिया के बढ़े मरीज

उमस ने किया बेहाल, डायरिया के बढ़े मरीज

उन्नाव (सं. भा.) : रविवार को पारा भले ही कम रहा हो लेकिन उमस से लोग बेहाल रहे। उमस के चलते एक बार फिर डायरिया जैसे संक्रामक रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। चौबीस घंटे के अंदर जिला अस्पताल में 19 डायरिया और 7 वायरल फीवर के मरीज भर्ती कराए गए जबकि एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। मौसम में उतार चढ़ाव से संक्रामक रोगों में लगातार इजाफा हो रहा है। डायरिया और वायरल बुखार के मरीजों इमरजेंसी के बेड फुल हैं। बेडों की कमी से एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इसे लेकर तीमारदार अक्सर स्वास्थ्य कर्मियों से ही भिड़ जाते हैं। पांच दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पहचान न होने से ईएमओ ने पुलिस को सूचना दे शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com