spot_img
Homeमुंबईकुल्फी-आईस्क्रीम वालों पर शिकंजा भरना होगा दो गुना दंड

कुल्फी-आईस्क्रीम वालों पर शिकंजा भरना होगा दो गुना दंड

मुंबई (संवाददाता)। मनपा क्षेत्र में फुटपाथ पर छोटा-मोटा व्यवसाय कर रोजी कमाने वालों पर दोहरी मार प़डी है मुंबई के फेरीवालों के खिलाफ मनपा एवं राजनीतिक दल मनसे ने मुहिम शुरु की है। अब प्रशासन ने फेरीवालों से वसूल किये जाने वाले दंड में १०० प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया है। जिससे फेरीवालों में गहरी नाराजगी है इसका खामियाजा सत्तारु़ढ दल को भुगतना प़ड सकता है।

१८ अक्टूबर से नई दर लागू

प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि १४ मार्च २०१२ को जारी किए गए परिपत्र के मुताबिक दंड व विमोचन शुल्क वसूल किया जा रहा था। अब सा़ढे पांच साल बाद इसमें सुधार किया गया है आयुक्त की मंजूरी के बाद नई दर १८ अक्टूबर से लागू कर दी गयी है।

२०००० रुपए वसूला जाएगा स्टॉल धारकों से

२४०० रुपए जुर्माना हाथगा़डी वालों पर

मनपा आयुक्त ने दी मंजूरी

फेरीवालों की जीविका को सरंक्षण प्रदान करने को लेकर केंद्र सरकार ने वर्ष २०१४ में ही कानून बनाया था जिसे अमल में लाए जाने के लिए राज्य सरकार ने भी योजना को मंजूरी दी है। लेकिन मुंबई मनपा में अभी तक फेरीवाला पॉलिसी लागू नहीं हो सकी है इसके विपरीत मनपा आयुक्त अजोय मेहता के आदेश पर फेरीवालों के खिलाफ मुहिम शुरु की गयी हैं।

अवैध फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पेâरीवालों से माल की विविधता एवं वजन के अनुसार दंड वसूल किया जाता है। यही नहीं फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई में मनपा का खर्च भी फेरीवालों से ही वसूल किया जाता है दंड एवं विमोचन शुल्क में १०० प्रतिशत ब़ढोत्तरी करने का निर्णय प्रशासन ने लिया है जिसे मनपा आयुक्त ने मंजूरी दे दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com