spot_img
Homeमुंबईशातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार

शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार

मुंबई (संवाददाता) :  दिंडोशी पुलिस ने एक ऐसे चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में झपटमारी के करीब १३ मामले दर्ज हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी का नाम इकबाल तुरक (२७), है, जो अंबोली का रहने वाला है। इकबाल मोबाइल बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार, चोरी करना और चोरी की मोबाइल को अपने दुकानों में बेचना इकबाल का काम है। पुलिस को मालाड, कांदिवली, गोरेगांव एवं जोगेश्वरी समेत कई पुलिस स्टेशनों में इकबाल के खिलाफ चेन स्नैचिंग के मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। दिंडोशी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com