कानपुर देहात (सं. भा.) : जनपद में हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में साइकिल सावर एक फेरी वाले की मौत हो गई। जबकि उसके साथी सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ शव कब्जे में ले फरार चालकों की तलाश शुरू की है।
रसूलाबाद कस्बे के तुलसीनगर निवासी शिवपाल का पुत्र अजय (30) फेरी लगाकर चटाई बेचने का काम करता है। शनिवार देर रात वह तथा उसका पड़ोसी सचिन (25) असालतगंज कस्बे से चटाइयां बेंचकर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। अभी वह लोग असालतगंज रसूलाबाद मार्ग पर छुइया नाले के पास ही पहुंचे थे, इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सचिन ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची , लेकिन इस बीच अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन को पुलिस ने सीएचसी रसूलाबाद भिजवाया। एसओ रसूलाबाद सुशील कुमार ¨सह ने बताया कि मृतक अजय के भाई की सूचना पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इधर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ के पास मौरंग लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर हाइवे पर पलट गया। दुर्घटना में चौरा गांव निवासी ट्रक चालक रब्बास अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पुखरायां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भोगनीपुर कोतवाल शिवकुमार ¨सह राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। इसी तरह सिकंदरा राजपुर मार्ग पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के सामने तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से डढ़वापुर निवासी शिव सागर लाल की पुत्री मीना देवी (20) घायल हो गई।


