मुंबई | बड़े-बड़े अधिकारीयों के कामों की सराहना हर कोई करता है पर सफलता की दास्तान लिखने वालों को नजर अंदाज नही किया जा सकता | ये है मुंबई के असली पहरेदार, कांदिवली पुलिस चौकी के बीट क्रमांक २ में कार्यत साहसी और सतर्क जांबाज बीट मार्शल सुनिल अब्दागिरे और प्रविण कप्पे | दोनों अपने पुलिस कांस्टेबल अपनी जबाबदारी को समझते हुए इलाके में अमन शांति के लिए अपनी पैनी नजर से गश्त लगाते है | इनके आहट से चोर-उचक्के, नशेड़ी, सार्वजानिक जगहों पर अश्लीलता करने वालों में कमी आयी है |


