मुंबई (संवाददाता) सरकार महिलाओं के लिए कितने भी कड़क कानून बनाएं पर महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कुछ फर्क नहीं पड़ता है| कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है, ससुराल पक्ष से प्रताड़ित एक महिला ने दहिसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है| जिसके चलते घर के अंदर आने से उसे रोका जा रहा है| अब पीड़ित महिला अपने ही घर के दरवाजे पर बैठकर मदद की गुहार लगा रही है|
मिली जानकारी के अनुसार, दहिसर पूर्व, अम्बावाड़ी एस. व्ही. रोड, जयराम चाल, रूम नंबर २ की रहने वाली अनिता विकास यादव ने दहिसर पुलिस ठाणे में ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी दिए जाने का आरोप दर्ज कराया है| अनिता पेशे से शिक्षक है| कुछ साल पहले इंजिनियर विकास यादव से शादी हुई| लेकिन शादी के बाद अनिता की परिवार वालों से दहेज के लिए अनबन चलने लगी|
अनिता के ससुर सूर्यनाथ यादव उर्फ मंगला रिटायर्ड शिक्षक है और उनका पैतृक गाँव उत्तर प्रदेश, जौनपुर, सिकरारा, विशुनपुर है|
मामला दर्ज होने के बाद अनिता अपने घर में रहने के लिए आई तो उसे घर में आने से मना कर अन्दर से दरवाजा बंद कर लिए| दिन के समय वह पढ़ाने चली जाती है और रात के समय घर के बाहर दरवाजे पर बैठी रहती है| पुलिस मामला दर्ज करने के अलावा ज्यादा नहीं कर सकने की बात कहकर दखल देने से बच रही है| सगे-संबंधी भी मिलकर मामला सुलझाने की कोशिश की| लेकिन उनकी एक न चलने की बात अनीता ने बताया है|
अनिता के मुताबिक जब से ब्याह के आई तब से उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है| सब्र का बांध टूटने के बाद अनिता ने यह कदम उठाया है| अनीता ने बताया कि उसके ससुर सूर्यनाथ यादव रिटायर्ड शिक्षक होने के बावजूद दहेज के लिए घिनौनी हरकत कर रहे है| शिक्षित परिवार के बाद भी उसे दहेज के लिए आये दिन तानों से नवाजा जाता रहा| अनिता के मायके वालों पर ससुराल वाले अभद्र टिप्पणी करते है| बार-बार यातना से तंग आकर अनीता ने मामले को समाज के सामने लाना चाहा है| अनिता आज भी अपने घर में इज्जत के साथ रहना चाहती है पर ससुराल वालों की दबंगई के आगे लाचार है| नात, रिश्तेदार और समाज के लोग उसकी मदद के लिए आगे आने से हिचकिचा रहे है| लोग पारिवारिक विवाद कहकर पल्ला झाड़ रहे है| फिर भी अनिता अपने न्याय की मांग अपने चौकठ पर बैठकर कर रही है| उसे भरोसा है कि एक न एक दिन न्याय जरुर मिलेगा|


