मुंबई (संवाददाता) ! गाँधी विद्यामंदिर ने हर साल की तरह इस साल भी कांदिवली पश्चिम , इरानीवाडी स्थित कांतीलाल रावजी मखेजा पार्क में शारीरिक और वौधिक क्षमता के विकास हेतु क्रिडा होत्सव मनाया | एक सप्ताह तक चले विभिन्न खेल-कूद प्रतिस्पर्धा और उससे संबंधित कार्यक्रमों के सपन्न होने पर छात्र-छात्राओं ने लेझीम नृत्य,डम्बल नृत्य समेत अनेक प्रकार की मनमोहक प्रस्तुति दी | इस अवसर पर विधायक योगेश सागर, नगर सेवक नीला दहेरकर, कालू बुधेलिया, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवा निवृत शिक्षक सत्यनारायण मिश्रा, जयशंकर तिवारी, कैलाश यादव,दीपक यादव,हरिशंकर,लालमन यादव,लक्ष्मण मधाले और इस्राइल चौधरी समेत कई गणमान्य मौजूद थे | स्पर्धा में भाग लेने वाले छात्रों को आए अतिथियों के हाथों से पुरस्कृत किया गया| स्कूल के संस्थापक अमर बहादुर शुक्ला ने आए सभी मेहमानों और शिक्षक-शिक्षकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया |
गांधी विद्यामंदिर का खेल महोत्सव संपन्न
RELATED ARTICLES


