मुंबई (संवाददाता) । नागपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य का विधानमंडल बजट अधिवेशन २६ फरवरी से होगा।
शुक्रवार की शाम नागपुर में शीतकालीन अधिवेशन समाप्ति के बाद विधानसभा में अध्यक्ष एवं विधान परिषद में सभापति ने उक्त घोषणा की । ११ से २२ दिनों तक चले शीतकालीन अधिवेशन के बाद अब मुंबई विधानमंडल में २६ फरवरी से बजट अधिवेशन शुरु होगा।


