spot_img
Homeमुंबईगुटखा कारोबारियों पर मकोका की तैयारी

गुटखा कारोबारियों पर मकोका की तैयारी

मुंबई (सं. भा.)।  गुटखा का अवैध कारोबार करने वालों पर सरकार महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर विचार कर रही है। विधान परिषद में अन्न व औषध प्रशासन मंत्री गिरीश बांपट ने यह जानकारी दी। बीजेपी सदस्य गिरीश व्यास ने प्रश्नोत्तर काल के दौरान गुटखा के अवैध कारोबार का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि गुटखा पर पाबंदी होने के बावजूद यह आसानी से उपलब्ध है। बापट ने कहा कि गुटखा बंदी को सख्ती से लागू करने के लिए और भी कठोर कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र  सरकार के नए कानून के तहत ७ साल की कड़ी सजा का प्रावधान है।

झोपड़ों में बढ़ता गुटखा कारोबार

शिवसेना सदस्य अनिल परब ने कहा कि कानून से बचने के लिए झोपड़पट्टी इलाकों में गुटखा का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है।

नेता विपक्ष धनंजय मुंडे ने कहा कि सदन में गुटखा बंदी का सवाल उठाने पर उनके ओएसडी को धमकी दी गई उन्होंने कहा कि एफडीए के अधिकारी आर.डी. आकरुपे ने बीजेपी के एक विधायक के साथ विधान भवन स्थित कार्यालय में उनके ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी को धमकाया।

अधिकारी निलंबित

विप में नेता विपक्ष धनंजय मुंडे के कार्यालय में धमकी देने वाले अन्न व औषधि प्रशासन के अधिकारी आर.डी. आकरुपे को निलंबित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com