spot_img
Homeउत्तर प्रदेशचक्की रेलवे क्रासिंग पुल पर ट्रक का एक्सल टूटने से 12 घंटे...

चक्की रेलवे क्रासिंग पुल पर ट्रक का एक्सल टूटने से 12 घंटे जाम, आवागमन बाधित

फतेहपुर (सं. भा.) । रेलवे क्रासिंग चक्की पर बना पुल काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। पुल के ऊपर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं भरे वाहन निकलने में पुल हिलने लगता है। पुल की सड़क में जगह-जगह सरिया दिखाई दे रही हैं। बावजूद इसके कुंवरपुर होकर बिंदकी जाने का प्रमुख रास्ता होने के कारण इसका उपयोग बड़े पैमाने पर होता है। रविवार को भोर भर एक ट्रक का एक्सल बीच पुल पर टूट गया। जिससे पुल से आवागमन ठप हो गया। नतीजा कि करीब 12 घंटे तक यह मार्ग जाम से जूझता रहा। दोपहर करीब चार बजे मलवां पुलिस ने किसी तरह से आवागमन चालू कराया।

टोल टैक्स बचाने का चक्कर

कानपुर की तरफ जाने वाले ट्रकों को बड़ौरी टोल पार करना पड़ता है। टोल टैक्स बचाने के लिए नियमित रूप से इस रूट पर चलने वाले ट्रक ड्राइवर हाईवे से न जाकर कैंची मोड़ से बिंदकी पहुंचते हैं वहां से कानपुर के रूट पर जाते है। इससे उन्हें प्रति चक्कर का टोल टैक्स बच जाता है। इसी तरह बांदा या चिल्ला की तरफ से आने वाले ट्रकों की जांच पड़ताल शहर में न हो और उन्हें शहर में न घुसना पड़े इसके लिए वह बिंदकी होकर इसी पुल से गुजर कर हाईवे में आते हे। नतीजा कि पिछले कुछ दिनों से यह मार्ग ट्रकों की आवाजाही से व्यस्त हो गया है। इससे न सिर्फ बिंदकी से कैंची मोड़ तक की सड़क खराब हो रही है बल्कि आए दिन यह रूट जाम रहता है।

कल भी आज भी जाम और जाम

रविवार को भी एक ट्रक पुल पर खराब हो गया। जिससे बिंदकी फतेहपुर संपर्क मार्ग में लगभग 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जाम का असर जी टी रोड पर भी रहा । जाम में रोडवेज बसे, एम्बुलेंस, सहित सैकड़ों वाहन फसें रहे। संपर्क मार्ग में पडऩे वाले अनेक गांवों के लोग अचानक व्यस्त हुए इस मार्ग के चलते हर समय किसी अनहोनी की आशंका में रहते हैं। चूंकि पिछले 6 माह का आंकलन किया जाए तो इसी मार्ग पर करीब 7- 8 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। मामले पर एसडीएम हरिहर राम का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण के लिए पीडब्लू डी विभाग को पत्र लिखा गया है। रही बात जाम की मलवां पुलिस के सहयोग से इसे खोल दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com