spot_img
Homeउत्तर प्रदेशखड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

खागा (सं. भा.) : बीती रात नौबस्ता बाईपास हाईवे पर खड़े ट्रक से डीसीएम टकरा गई। डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने डीसीएम का केबिन काटकर शव बाहर निकाला।

शनिवार शाम डीसीएम चालक मोनू (28) पुत्र कमल कश्यप और खलासी शहजादे (35) पुत्र फारुख निवासीगण कोखराज, कौशांबी कानपुर से किराना का सामान लादकर इलाहाबाद की ओर चले थे। रात साढ़े 12 बजे नौबस्ता बाईपास चौराहे से कुछ दूर आगे हाईवे पर खड़े ट्रक में डीसीएम जा टकराई। चालक तथा खलासी केबिन में फंस गए। टक्कर के बाद ट्रक 100 मीटर दूर वन विभाग नर्सरी के गेट किनारे खंदक में जाकर रुक गया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और चालक, खलासी को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। केबिन के अंदर फंसे चालक की मौत हो गई। गैस कटर से केबिन का काटा गया और चालक का शव व खलासी को बाहर निकाला गया। सीएचसी खागा से घायल खलासी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दी जा चुकी है। परिजन की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com