मुंबई (सं. भा.) कुरार में युवक की हत्या कर दी गयी. युवक पर चाकू से कई वार किया गया था. कुरार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है.
शनिवार की रात 1 बजे कुरार पुलिस को सूचना मिली कि मालाड (पूर्व) के आप्पा पाड़ा में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हालत में पड़ा हुआ है. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. पुलिस की जांच में युवक की पहचान शंकर बाबू खाडे के रूप में हुई है. कुरार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस को आपसी रंजिश में युवक की हत्या किए जाने का शक है.


