मुंबई (संवाददाता)। युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने आम चुनाव लडने की आयु सीमा कम कर २१ या १८ वर्ष करने की मांग की । लोकसभा या विधानसभा चुनाव लडने की मौजूदा न्यूनतम आयु २५ वर्ष है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर १८ वर्ष की आयु में व्यक्ति मतदान कर सकता है तो सांसद बनने के लिए चुनाव क्यों नहीं ल़ड सकता। उन्होंने ट्वीट किया, अगर १८ वर्ष की आयु में व्यक्ति मतदान कर सकता है, तो १८ या २१ वर्ष में चुनाव क्यों नहीं ल़ड सकता? कुछ देशों में १८ वर्ष की आयु में भी लोग चुनाव ल़ड सकते हैं। हमारे युवा बदलाव लाने और अच्छी चीजें करने के लिए जिम्मेदार एवं ऊर्जावान हैं।


