spot_img
Homeमुंबईट्रैफिक में फंसी गर्भवती महिला रिक्शे में बच्चे को दिया जन्म

ट्रैफिक में फंसी गर्भवती महिला रिक्शे में बच्चे को दिया जन्म

मुंबई (सं. भा.)। मुंबई में कब और कहां ट्रैफिक जाम लग जाए इसका कोई भरोसा नहीं रहता है। मालाड पश्चिम एस वीं. रोड से मार्वे तक जाने वाली सड़क चुन्नी लाला गिरधर लाल मार्ग जिसे लोग मार्वे रोड बोलते हैं वहां इन दिनों ट्रैफिक का सम्रज है। लोगों को चंद किलोमीटर की दूरी घंटों में तय करनी पड़ती है। शनिवार को ऐसे हीं लगे ट्रैफिक जाम की शिकार एक गर्भवती महिला को होना पड़ा। हालात ऐसे बन पड़ा कि ट्रैफिक जाम के कारण गर्भवती महिला को मजबूरी वश रिक्शा में हीं बच्चे को जन्म देना पड़ा जबकि उसके घर से सरकारी अस्पताल की दूरी महज १ किलोमिटर ही है।

बता दें कि ज्योति गौड़ राथोड़ी गांव में रहती है और वह गर्भवती थी। शनिवार को उसे प्रस्वपीड़ा उठने के बाद अपनी मां को साथ रिक्शे में बैठ मालवणी एक नंबर स्थित सरकार अस्पताल के लिए निकली थी। मार्वे रोड पर ट्रैफिक इतना जाम था कि उस एक किलोमिटर का सफर तय करने में रिक्शे को लगभग पौने दो घंटे लगे। ऐसा ज्योति की मां का कहना है। मां ने यह भी बताया कि ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण उसकी बेटी ने रिक्शे में हीं बच्चे को जन्म दे दिया। यह घटना शनिवार रात लगभग पौने नौ बजे की है।

गौरतलब है कि मार्वे, मनोरी, गोराई, अक्सा, दानापानी, एरंगल मढ़ आदि समुद्री किनारे इसी क्षेत्र में पड़ते हैं। इन समुद्री किनारों पर घुमने के लिए शनिवार और रविवार के दिन मुंबई शहर और उपनगर के लोग बड़े पैमाने पर आते है। यही कारण है कि मार्वे रोड पर इन दो दिनों में जाम सबसे ज्यादा रहता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com