मुंबई (सं. भा.)। भांडुप में तिहरे हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझी भी नहीं कि क्षेत्र में ही एक और व्यक्ति की हत्या कर दी गई दोनों ही वारदात को एक सप्ताह के अंदर ही अंजाम दिया गया। घटना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
नाबालिग लड़का गिरफ्तार
भांडूप में दो बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। जिसको लेकर एक स्थानीय व्यक्ति ने बच्चों को डांट फटकार कर सुलह करा दी, लेकिन इस फटकार का इतना भयानक असर होगा, किसी को अंदाजा नहीं था। डांट फटकार से गुस्साए नाबालिग लड़के ने धारदार हथियार से सुलह कराने वाले व्यक्ति की हो हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामजी राजभर (२८) के रुप में हुई है।


