spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदरवाजा विहीन इज्जतघर देख चढ़ा डीआरएम का पारा

दरवाजा विहीन इज्जतघर देख चढ़ा डीआरएम का पारा

कानपुर देहात (सं. भा.) : खुले में शौच के खिलाफ पूरे देश में इतना वृहद अभियान चल रहा है तब रेलवे इसके प्रति लापरवाह है। रविवार क उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम संजय कुमार पंकज को रूरा में प्लेटफार्म पर बिना दरवाजे का महिला शौचालय (इज्जतघर) दिखा तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने निर्माण खंड के अभियंता को जमकर फटकार लगाई और तत्काल दरवाजा लगवाने के आदेश दिए। उन्होंने झींझक में स्टेशन मार्ग का गुणवत्तायुक्त निर्माण कराने को कहा।

डीआरएम स्पेशल ट्रेन से रूरा स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज व रेलवे अफसरों की कालोनी का निरीक्षण किया। कालोनी में रेलवे कर्मियों के परिजनों से सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह प्लेटफार्म पर लौटे और शौचालयों की हकीकत देखी। यहां प्लेटफार्म 1-2 पर बने महिला शौचालय में दरवाजा नहीं लगा देख डीआरएम ने कड़ी नाराजगी जताई और निर्माण खंड के अभियंता को फटकार लगाकर शीघ्र महिला शौचालय में दरवाजा लगवाने के आदेश दिए। स्टैंडपोस्ट पर पानी की टोटियां जांचीं। स्टैंडपोस्ट पर गंदगी मिलने पर स्टेशन मास्टर को सफाई कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष देखा। रेलकर्मियों के परिवार की मनीषा व बबिता गुप्ता ने कालोनी मरम्मत में खानापूरी का आरोप लगाया तो डीआरएम ने मंडल अभियंता लाइन आशीष को मानक के अनुरूप कार्य कराने को कहा। यहां भाजपा नेता रजोल शुक्ल, शैलेंद्र सविता, श्यामू वैश्य आदि ने डाउन संगम एक्सप्रेस ठहराव व सुबह मैथा से लखनऊ जाने वाली मेमू पैसेंजर को अंबियापुर से चलाने की मांग की। पश्चिमी केबिन पर जाम की समस्या भी बताई। स्टेशन अधीक्षक अरूणेश कुमार, एसएस पाल, यातायात निरीक्षक विनोद कुमार,आरपीएफ चौकी इंचार्ज एके ¨सह रहे।

झींझक में डीआरएम ने अभियंता से स्टेशन मार्ग निर्माण गुणवत्तायुक्त कराने को कहा। साथ ही चेताया कि मानक के अनुरूप काम नहीं हुआ तो ठेकेदार का भुगतान रुकेगा। निर्माणाधीन प्लेटफार्मो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज जल्द शुरू होने की बात कही। व्यापार मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने डीआरएम को ज्ञापन सौप खानपुर रोड मोहल्ले के लिए अंडरपास की मांग की। इसके साथ रीवा, संगम,ऊंचाहार ट्रेनों का दोनों तरफ का ठहराव मांगा। डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अंशू पांडेय, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक ब्रजेश मिश्रा, यातायात निरीक्षक फफूंद बीके मीणा, स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश, धरम सिह मीणा आदि रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com