spot_img
Homeमुंबईधुमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव देर रात तक चला दर्शन, पूजन व...

धुमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव देर रात तक चला दर्शन, पूजन व अनुष्ठान

मुंबई (सं. भा.)। मुंबई के सभी मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन श्रध्दा के साथ किया गया। विशेषकर हनुमान मंदिरों में श्रध्दालुओंकी भारी भीड़ जुटी। मुंबई समेत सभी उपनगरों में स्थित हनुमान मंदिरों में आस्था के साथ धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गयी। शनिवार के दिन पूर्णिमा होने से इस वर्ष हनुमान जयंती पर विशेष संयोग बना जिसके चलते सुबह पांच बजे से शुरु हुआ दर्शन देर रात तक चलता रहा। लोगों ने सिंदूर व तेल से अभिषेक कर कष्टभंजन हनुमान से प्रार्थना की। दोपहर की चिलचिलाती धूप में भी के बाहर भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली।

शनि पूर्णिमा पर तेल-सिंदूर का अभिषेक

इसके साथ कई सामाजिक संगठनों द्वारा हनुमान जयंती पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कुछ मंदिरों एवं संस्थानों द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

जुहू सर्कल का शिव गणेश मंदिर

जुहू सर्कल के पास स्थित शिव गणेश शनि मंदिर में भगवान हनुमान का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया। सुबह से जुटी भक्तों की भीड़ को पुजारी गणेश पांडेय व देवी प्रसाद गौतम महाराज ने दर्शन सुलभ कराया। इस अवसर पर ट्रस्टी परशुराम पाटिल की ओेर से भक्तों के लिए गुलाबजल शरबत और प्रसाद वितरण किया गया।

सत्संग परिवार की हनुमान जयंती

अंतर्राष्ट्रीय सत्संग परिवार के तत्वावधान में अंधेरी पूर्व के जे.बी. नगर में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। श्री सत्यनारायण गोयनका हॉल में सुन्दरकांड पाठ, भजन, राम नाम जप व महाआरती की गयी।

मालाड में हनुमान जयंती

मालाड पश्चिम के लिंक रोड स्थित श्री इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com