भायंदर (सं. भा.)। भायंदर पश्चिम में चार साल के बच्चे का अपहरण करने का प्रयास कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। भायंदर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कांबले ने बताया कि घटना गुरुवार की रात को आकाश अपार्टमेंट में घठी, जिसमें चार साल का लड़का हर्ष पुरोहित खेल रहा था कि उसी दौरान वहां आरोपी मनु जयसवाल आया। मनु उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इतने में कुछ लोगों ने उसे देख लिया। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ वहां इकठ्ठा हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी की बुरी तरह पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस स्टेशन लाया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कांबले ने बताया परिजनों की शिकायत पर आरोपी मनु जायसवाल को अपहरण का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।


