spot_img
Homeउत्तर प्रदेशनदी में नहा रहा बालक डूबा, नहीं लगा सुराग

नदी में नहा रहा बालक डूबा, नहीं लगा सुराग

सुलतानपुर (सं. भा.)  : कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राईबीगो गांव के पास रविवार को सुबह गोमती नदी में नहाते समय एक बालक डूब गया। जिससे हड़कंप मच गया। उसके साथ नहा रहे अन्य बच्चों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में झलांग लगा दी। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी जब बालक का सुराग नहीं लगा तो यूपी-100 सेवा पर मामले की जानकारी दी गई। देर शाम तक गोताखोर नदी की खाक छानते रहे, मगर बच्चा नहीं मिला।

राईबीगो गांव के अटारा निषाद बस्ती निवासी आकाश (7) पुत्र संजय निषाद रविवार सुबह करीब आठ बजे अपने हमउम्र दोस्तों के साथ घर के पास से गुजरी गोमती नदी में नहाने गया था। सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक आकाश डूबने लगा। बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जब वे असफल रहे ता शोर मचा दिया। उनकी पुकार सुन दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नदी में जाल डालकर करीब तीन घंटे तक खोजबीन की, लेकिन आकाश नहीं मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों व स्थानीय मछुआरों को बुलाकर सर्च अभियान शुरू किया। कादीपुर कोतवाल विजय बहादुर ¨सह का कहना है कि देर शाम तक बच्चे का सुराग नहीं लग सका था। अंधेरे की वजह से तलाश अभियान बंद करना पड़ा। सोमवार को सुबह फिर से बच्चे को ढूढ़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com