spot_img
Homeउत्तर प्रदेशनहीं बहाल हो सकी कई गांव की बिजली आपूर्ति

नहीं बहाल हो सकी कई गांव की बिजली आपूर्ति

अलीगंज (सं. भा.) :शुक्रवार की शाम आई आधी पानी ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। दो दिन बाद भी कई गांवों की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। वहीं किसानों की बर्बाद हुई फसल का आंकलन करने कई गांवों में राजस्व महकमे के कर्मी नहीं पहुंचे हैं। जिससे किसानों में रोष है।

असरोगा सब स्टेशन से सप्लाई होने वाली गांव में विद्युत आपूर्ति शुक्रवार शाम से ही आई आंधी पानी के बाद बाधित हो गई। क्षेत्र के मनियारी, सरैया पूरे विशेन, खोखीपुर, दाऊदपुर, हाजी पट्टी, देवलपुर, ऊंचगांव, खंडसा अजियाउरदेवी आदि गांवों की बिजली बाधित है। वहीं कई पुरवों में गिरे खंभे महकमा नहीं खड़ा करवा सका है। वहीं कई गांवों में तार टूटकर जमीन पर लटक रहे हैं। जिससे आपूर्ति ठप है। यहां तक कि मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। ग्रामीण मोहम्मद यूनुस, राजकुमार यादव, राकेश कुमार, अनूप श्रीवास्तव, शिवशंकर यादव आदि का कहना है बिजली गुल होने से काफी मुश्किलें हो रही हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। किसान रामकुमार, मनीष, विद्यादीन, मुनारे आदि ने आरोप लगाया है कि आंधी-पानी में फसल बर्बाद होने का आंकलन करने अभी तक कोई राजस्व कर्मी नहीं आया। इस संबंध में अवर अभियंता असरोगा बाबूलाल ने दूरभाष पर बताया कि आंधी पानी में फाल्ट बहुत ज्यादा है। कई स्थानों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जहां ठप है उसे जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com