spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर का रहा दबदबा

कानपुर का रहा दबदबा

कानपुर देहात (सं. भा.) : पुलिस लाइन माती में रविवार को तीन दिवसीय कानपुर जोन पुलिस की अन्तरजनपदीय वॉलीबाल व बास्केट बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कानपुर नगर व देहात का दबदबा रहा।

कानपुर पुलिस जोन अन्तरजनपदीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए एसपी/ डीआइजी कानपुर देहात रतनकांत पांडेय ने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहने के साथ टीम भावना का प्रादुर्भाव होता है। उन्होंने पुलिस जवानों से ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही नगर, देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़ व झांसी की टीमों के खिलाडि़यों का भी परिचय प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में कानपुर नगर ने फतेहगढ़ , इटावा ने औरैया, कन्नौज ने जालौन व कानपुर देहात ने झांसी की टीम को पटखनी दी। इसके सेमी फाइनल में कानपुर देहात ने औरैया को व कानपुर नगर ने जालौन को शिकस्त देकर अपना दबदबा कायम रखा। इसी तरह बास्केटवॉल प्रतियोगिता में इटावा ने झांसी को, कानपुर देहात ने जालौन को औरैया ने कन्नौज को हराया। सेमी फाइनल में कानपुर नगर ने इटावा को व कानपुर देहात ने फतेहगढ़ को शिकस्त देकर दबदबा बरकरार रखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com