spot_img
Homeउत्तर प्रदेशनांदेड का चुनाव परिणाम आम जनता की जीत मानते है अशोक चव्हाण

नांदेड का चुनाव परिणाम आम जनता की जीत मानते है अशोक चव्हाण

मुंबई (संवाददाता) | महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य मंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण से दीपावली और नववर्ष के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ सेनानी और चारकोप विधान से दो बार चुनाव लड़ चुके भरत पारेख, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता जयशंकर तिवारी, वंशीधर शर्मा, हरिशंकर यादव, त्रिभुवन तिवारी ने मुलाकात कर हार्दिक शुभेच्छा दी| मिलने गए लोगों से चव्हाण ने बड़े सहजभाव से बातचीत कर कुशलक्षेम पूछा | नांदेड में संपन्न हुए नगर पालिका चुनवा में ८१ में से ७३ जगहों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जीते है| बड़ी जीत के सवाल पर चव्हाण ने पार्टी के कार्यकताओं और मतदाओं को श्रेय दिया| अशोक चव्हाण नांदेड के है और वही से सांसद भी है| नांदेड की जीत ने पार्टी में जान फूँकने का काम किया है| चव्हाण के कद के आगे किसी की एक न चली है| मोदी लहर में भी भारी मतों से जीत कर सांसद बने| चव्हाण को हराने के लिए मोदी ने सभा की थी पर कुछ न हुआ| कांग्रेस और महाराष्ट्र की राजनीति में अशोक चव्हाण की अलग छाप है| महाराष्ट्र के दो बार मुख्य मंत्री रह चुके शंकरराव चव्हाण की संतान है | पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढानें का काम किया और खुद मुख्य मंत्री बनें | भले आदर्श घोटाले में नाम आने का दंश झेलना पड़ा पर थोड़ा भी विचलित नहीं हुए, लगे आरोपों का खुलकर सामना किया, बे गुनाह साबित करने की कोशिश की | राजनीतिक रंजिश के दंश झेलकर कंचन होने का परिचय दिया है | कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और पिता के पदचिन्हों पर चलकर आम जनता के बीच अपने को रखा है | अपनी राजनीतिक हैसियत को जनता के दर्पण में निहारने की कोशिश रही | महाराष्ट्र के कद्दावर नेता यू ही नहीं बनें है राजनीति की हर चाल को समझने का माद्दा रखते है| पूर्व मुख्य मंत्री, पिता अशोक चव्हाण के रिकार्ड के बराबर कर दुबारा मुख्य मंत्री भी बनें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | नांदेड का चुनाव परिणाम कांग्रेस शुभ संकेत  मान रही है| अगर महाराष्ट्र में कांग्रेस पुन: सत्ता के करीब पहुचेंगी तो उसमें अशोक चव्हाण के करिश्मा को इंकार नहीं किया जा सकेगा|

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com