मुंबई (सं. भा.)। पुलिस स्टेशन क्षेत्र में ७ जुलाई को एक ३२ वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव को नाले में फेंकने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरपÌतार कर लिया है। बैकुठनगर, नालासोपारा (पूर्व) के विजय मोतीलाल पाटिल (३२) की अज्ञात हत्यारे ने हत्या कर उसके शव को नालासोपारा-विरार मार्ग ९० फीट रोड स्थित एक नाले में पेंÀक कर फरार हो गए थे।
शामबाबू दयाशंकर पांडे की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनपा अग्निशमन दल के माध्यम से पाटिल के शव को नाले से बाहर निकाला था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ सिंगे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक राजतिलक रोशन, जयंत बजबले, घनश्याम आढावा, विवेक सोनावणे के मार्गदर्शन में अजय जगताप, शशिकान्त पाटिल, जगदीश मराठे, अनिल शिंदे, आनंद मोरे और शंकर शिंदे की टीम ने शनिवार को इम्तियाज उर्फ ईमू इकबाल शेख (२२), कोणार्क अपार्टमेंट ए ३०९, रहमत नगर, नालासोपारा (पूर्व) को गिरपÌतार कर लिया है।


