spot_img
Homeमुंबईपरिवर्तन फाउंडेशन का झंडावंदन

परिवर्तन फाउंडेशन का झंडावंदन

मुंबई (संवाददाता)। सामाजिक, साहित्यिक संस्था परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ब़डी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

कांदीवली (प.) के लालजी पा़डा गणेश नगर स्थित संस्था कार्यालय पर ६९ वां गणतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रगान के साथ मनाया गया ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान मे सभी ने समवेत स्वर में भाग लिया इसके बाद बच्चों में मिठाईयों और चाकलेट बांटा गया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी के साथ लालजी दूबे, आनंद मिश्रा, भानू मिश्रा, जयशंकर तिवारी, संतोष झा, बीना ठाकुर, अजय शुक्ला, समद खान, अखिल जोशी, सफिउल्ला खान, कविता साहनी, अंकित मिश्रा, रोहित सिंह, सुरेश पवार, फोटोग्राफर जैसवाल,अंकिता कनौजिया, विकास कवले आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com