spot_img
Homeमुंबईपानी के लिए मारा हथौड़ा पत्नी की हालत गंभीर

पानी के लिए मारा हथौड़ा पत्नी की हालत गंभीर

मुंबई (सं. भा.)। वर्सोवा में एक व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े मार कर हत्या करने की कोशिश की। पत्नी की हालत गंभीर है। पति-पत्नी में काफी समय से पारिवारिक विवाद है। यह मामला फेमिली कोर्ट में भी चल रहा है। वर्सोवा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है वर्सोवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरन काले ने बताया कि अंधेरी (प.) के वर्सोवा (प.) के वर्सोवा में जयश्री देवदार गानेकर (४३) रहती है।

आरोपी गिरपÌतार

जयश्री की शादी देवदास किसन गानेकर (५१) से हुई है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद है दोनों का मामला फेमिली अदालत में चल रहा है। शनिवार की रात देवदास का पत्नी जयश्री से झगड़ा हुआ। देवदास ने गुस्से में हथौड़ा उठाकर पत्नी जयश्री के सिर पर मार दिया। जयश्री गंभीर रुप से घायल हो गयी। पड़ोसियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वर्सोवा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी देवदास गानेकर को गिरपÌतार कर लिया, पुलिस ने उसके पास से हथौड़ा बरामद किया है। देवदास को हॉली डे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com