spot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश में कानून व्यवस्था हुई कमजोर : शिवपाल यादव

प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई कमजोर : शिवपाल यादव

कानपुर (सं.भा.)। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्नाव काड जैसे संवेदनशील मामले पर हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद सरकार की नींद टूट रही है। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की कार्य व्यवस्था से बहुत त्रस्त है। यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कही। वह गाधीग्राम चकेरी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।
रविवार की विभिन्न कार्यक्त्रमों में शामिल होने कानपुर आये पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों का जो गठबंधन होगा वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार का सूपड़ा साफ कर देगा। अच्छे दिन व 15 लाख हर खाते में आने का वादा करने वाली भाजपा ने जनता को छलने के अलावा कोई काम नहीं किया है। केंद्र व सूबे की सरकार हर स्तर पर विफल है। उन्नाव जिले में सरकार अपने दोषी विधायक को बचाने में लगी रही। अपनी आगे की राजनीतिक रड़नीति के बारे में उन्होंने इंतजार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समय के साथ सब स्पष्ट हो जाएगा। कुछ था ही नहीं गेस्ट हाउस काड
पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने चर्चित गेस्ट हाउस कांड को लेकर कहा कि गेस्ट हाउस काड को भाजपा गठबंधन से डरकर उठा रही है। गेस्ट हाउस काड में कुछ ऐसा हुआ ही नहीं था। सिर्फ गलतफहमी हुई थी, जिसे भाजपा के लोगों ने ही तूल दिया था। उन्नाव काड पर बोले कि प्रदेश में वही हो रहा है, जो योगी सरकार में होना था। वैसे उन्नाव मामले कार्रवाई हो गई तो ज्यादा क्या कहा जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com